वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 8 दिन से आंखों से गायब थी नींद, आधी रात को थाने पहुंच गई महिला, बोली- 'मेरी शिकायत दर्ज करो'

Ajab Gajab: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिछले 8-10 दिनों से लगातार नींद न आने से परेशान एक महिला अचानक रात के करीब 1 बजे सीधे थाने जा पहुंची। महिला थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के सामने अपनी जिद पर अड़ गई कि उसकी शिकायत तुरंत दर्ज की जाए।

Image

नींद की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

Ajab Gajab: आपने पुलिस थाने में चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी या आपसी विवाद की शिकायतें तो अक्सर सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स सिर्फ इसलिए थाने पहुंच जाए, क्योंकि उसे कई दिनों से रात को नींद नहीं आ रही है? मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ऐसा ही माजरा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है और हर कोई इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहा है।

मामला बीती रात करीब 1 बजे का है। चारों तरफ सन्नाटा था, पुलिस थाने में नाइट ड्यूटी पर तैनातकर्मी अपने काम में व्यस्त थे कि तभी अचानक एक महिला थाने के अंदर दाखिल होती है। महिला की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह भारी मानसिक तनाव और बेचैनी से गुजर रही है। पूछताछ करने पर उसने जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले 8-10 दिनों से उसकी आंखों में एक पल के लिए भी नींद नहीं आई है। लगातार जागने की वजह से उसे भयंकर घबराहट और बेचैनी महसूस हो रही है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि वह आधी रात को मदद की आस में सीधे थाने दौड़ पड़ी। थाने पहुंचते ही महिला पुलिसकर्मियों पर अपनी शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाने लगी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी समस्या से जुड़ी शिकायत पहले ही '108' हेल्पलाइन या अन्य माध्यमों पर दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन उसे तुरंत थाने से भी पूरा सपोर्ट और राहत चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कितनी बेबस और परेशान मुद्रा में अपनी बात पुलिसवालों को समझा रही है। देखें वीडियो...

नींद के चक्कर में थाने पहुंची महिला

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से यह शहर में चर्चा का विषय बन गया है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि अनिद्रा की बीमारी इंसान को किस हद तक परेशान कर सकती है कि उसे थाने की शरण लेनी पड़े। हालांकि, पुलिस ने महिला को शांत कराया और उसकी समस्या को समझते हुए उचित सलाह व मदद का भरोसा दिया। इस महिला की बातें सुनकर आप भी हैरान रह गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग सच्चाई जानकर हैरान हैं। तो इस पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article