टेक एंड गैजेट्स

Motorola Edge 70 Neo भारत में 26 नवंबर को हो सकता है लॉन्च, Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

Motorola ने नए स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर 'Your feed is about to enter a new neo era' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही Neo सीरीज का नया फोन ला सकती है।

Image

फोन के फीचर्स को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। मोटोरोला नए स्मार्टफोन की तैयारी में जुट चुका है। इसके लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक टीजर भी पेश कर दिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन, फ्लिपकार्ट के टीजर पेज के URL से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo होगा। कंपनी ने इसे 26 नवंबर को लॉन्च कर सकती है।

मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन की सीधी टक्कर सैमसंग के मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होने वाली है। इसलिए इसके बाजार में दस्तक देते ही साउथ कोरियन टेक जायंट की टेंशन भी बढ़ सकती है।

टीजर में दिखा डिजाइन और कैमरा

Motorola ने नए स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर 'Your feed is about to enter a new neo era' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही Neo सीरीज का नया फोन ला सकती है। टीजर में फोन का डार्क ग्रीन कलर और पीछे की तरफ दिया गया चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। फोन के फ्रंट में बीच में पंच-होल डिस्प्ले मिल सकता है। इसके कैमरा मॉड्यूल पर 50MP LYTIA, OIS और Ultra HDR लिखा हुआ है। इससे साफ है कि कंपनी कैमरा फीचर्स पर खास ध्यान दे रही है।

Motorola Edge 70 Neo के संभावित फीचर्स

फोन के फीचर्स को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन Geekbench लिस्टिंग और सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 6GB RAM और Android 16 दिए जाने की उम्मीद है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आ सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद

बैटरी के मामले में भी Motorola का यह फोन खास हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग मिल सकती है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देगी। स्टोरेज की बात करें तो इसे 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शन में Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac शामिल हो सकते हैं।

Motorola Edge 70 Neo की कीमत?

सॉफ्टवेयर के मामले में भी Motorola नया फोन अच्छा सपोर्ट दे सकता है। लीक के अनुसार, इसमें चार बड़े Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं। कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, फोन के संभावित प्रोसेसर और फीचर्स को देखते हुए इसकी शुरुआती कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article