बॉक्स ऑफिस

Ramayana Advance Booking: रणबीर-यश की फिल्म रचेगी इतिहास, 200 करोड़ की लेगी ओपनिंग

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर अब को ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है।

Image

'रामायण' इतने करोड़ की लेगी ओपनिंग (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Advance Booking: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का क्रेज दर्शकों के अंदर लगातार बना हुआ है। यह मूवी 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों पर है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 11.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में इसकी प्री-सेल्स लगभग 20 करोड़ रुपये तक पहुंचने की खबर है। अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है और बताया जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर डबल सेंचुरी लगा सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' के लिए रास्ता छोड़ेगी Godzilla Minus Zero !! इंडिया रिलीज में हो सकती है देरी)

'रामायण' की एडवांस बुकिंग ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार 'रामायण' की देशभर में अब तक 2.15 लाख टिकट्स बिक चुकी हैं। इन टिकटों से फिल्म ने 11.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ब्लॉक बुकिंग को हटा दिया जाए तो फिल्म की घरेलू एडवांस बुकिंग से हुई कमाई लगभग 9.59 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे है। हिंदी भाषा में फिल्म ने करीब 10.16 करोड़ रुपये का प्री-सेल कलेक्शन दर्ज किया है जबकि कन्नड़ वर्जन से लगभग 1.27 करोड़ रुपये आने की जानकारी सामने आई है। विदेशी बाजारों को मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रिलीज के पहले दिन 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान

'रामायण' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इस अनुमान में 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है। वहीं दूसरी ओर भारत में फिल्म की पहले दिन की कमाई 110 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCL: सैफ अली खान और यश के 'रावण' बनने पर Aarya Babbar ने किया रिएक्ट, बोले 'फिल्म की सफलता ही...')

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं, यश को रावण के दमदार रोल में देखा जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट में सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article