Haq Box Office Collection: बॉलीवुड के फेमस स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की अपकमिंग फिल्म हक (Haq) 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म हक अपनी रिलीज से पहले सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म हक की रिलीज के लिए लोग बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म हक की कमाई पर Zoom के साथ बात हुए कई ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक ने अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं ट्रेड एनालिस्ट ने क्या कहा है फिल्म हक को लेकर।
तरण आदर्श ने 'हक' को बताया पावरफुल फिल्म
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड गुरु तरण आदर्श (Taran Adarsh), जिन्होंने X पर फिल्म को 4/5 स्टार्स दिए, Zoom से बात करते हुए कहा, 'मैं बिल्कुल क्लियर हूं कि ये वर्ड ऑफ माउथ वाली फिल्म है। ये बहुत पावरफुल फिल्म है जो वर्ड ऑफ माउथ से ग्रो कर सकती है और बिजनेस शनिवार-रविवार को मल्टीप्लाई हो जाएगा। ये बातचीत छेड़ेगी, बहस जगाएगी और 2025 की बेस्ट फिल्म्स में से एक है, इसमें कोई शक नहीं। हर इंसान, चाहे लड़का हो या लड़की, इसे देखना चाहिए। मुझे लगता है ये बहुत अच्छी और बढ़िया बनी फिल्म है। ये प्रोपगैंडा नहीं है, न एजेंडा वाली फिल्म है। ये बहुत जरूरी फिल्म है जिसे बहुत शानदार तरीके से बताया गया है।'
गिरीश जोहर ने कहा- 'वीकेंड पर मचाएगी धमाल'
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जोहर (Girish Johar) ने बताया कि हक अर्बन मार्केट्स में अच्छी मोमेंटम पकड़ रही है और बड़े मेट्रो सिटीज के मल्टीप्लेक्सेस में स्ट्रैटेजिक तरीके से रिलीज हुई है। उन्होंने कहा, 'इतना कहने के बाद, मुझे पूरा कॉन्फिडेंस है कि फिल्म के रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ बहुत स्ट्रॉन्ग होंगे। समें स्ट्रॉन्ग मैसेज है, जो पास्ट में हुई घटना पर बेस्ड है। इमरान और यामी की पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ मुझे यकीन है कि फिल्म को अच्छी स्टार्ट मिलेगी। मुझे लगता है कि फिल्म घरेलू मार्केट में 2-3 करोड़ से ओपन करेगी। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ और बॉक्स ऑफिस के हिसाब से मुझे पूरा यकीन है कि वीकेंड अच्छा जाएगा।'
अक्षय राठी ने बताई फिल्म की पहले दिन की कमाई
इंडस्ट्री एक्सपर्ट अक्षय राठी (Akkshay Rathie) ने कहा कि 'हक' वर्ड ऑफ माउथ की फिल्म है। एक रीजनेबल सिनेरियो में 2-2.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग होगी। लेकिन उसके बाद, सिर्फ फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ पर, जिसकी हमें पूरी उम्मीद है कि ये ग्रो करेगा, ये स्ट्रेंथ टू स्ट्रेंथ बढ़ेगी और बॉक्स ऑफिस पर हफ्तों तक शानदार रन करेगी।'
