Awarapan 2 VS Lahore 1947: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सीरियल किसर इमरान हाशमी की नई फिल्म आवारापन 2 पिछले काफी समय से चर्चा में है, जिसमें दिशा पाटनी उनके साथ दिखाई देंगी। जब से आवारापन 2 का ऐलान हुआ है, तब से ही दर्शक इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। आवारापन 2 के मेकर्स ने पहले बताया था कि ये 3 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन कुछ कारणों के चलते ये फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि अभी भी आवारापन 2 का कुछ शूट बाकी है। शूटिंग के बीच फिल्म के मेकर्स ने आवारापन 2 की नई रिलीज डेट फाइनल कर ली है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी है कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवारापन 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। (इसे भी पढ़े: 15 दिन बाद आमिर खान ने देखी धुरंधर 2, बोले "टीम का हार्ड वर्क...")

Aawarapan 2 to clash with Lahore 1947 (Image Source: Movie Poster)
सूत्र ने पोर्टल से बात करते हुए कहा है, "इमरान हाशमी की फिल्में अक्सर दमदार स्टोरी लाइन और दिल को छू लेने वाले गानों के लिए फेमस रही हैं। आवारापन 2 भी इसी तरह से बनाई जा रही है कि इमरान हाशमी की डाई हार्ट फैंस इसे देखकर खुश हो जाएंगे। फिल्म के मेकर्स बीते कई दिनों से रिलीज डेट पर चर्चा कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड चुना है। मेकर्स जल्द ही आवारापन 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं।" (इसे भी पढ़े: Naagin 7: एकता कपूर गिरती TRP देख शो पर लगाएंगी ताला?)
लाहौर 1947 से होगी आवारापन 2 की भिड़ंत

Lahore 1947 to release on independence day weekend (Image Source: Movie Poster)
अगर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवारापन 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होती है तो इसकी सीधी टक्कर सनी पाजी और प्रीति जिंटा की लाहौर 1947 से होगी, जो पूरी हो चुकी है। लाहौर 1947 का निर्माण आमिर खान ने अपने बैनर तले किया है। सनी पाजी की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का बिजनेस कर रही हैं, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि लाहौर 1947 के सामने आवारापन 2 का टिकना आसान नहीं होगा। वैसे आप इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन दोनों में से किस मूवी को देखने के लिए थिएटर जाएंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
