बॉलीवुड

15 दिन बाद आमिर खान ने देखी धुरंधर 2, बोले "टीम का हार्ड वर्क..."

Aamir on Dhurandhar 2: एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज धुरंधर 2 आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म सितारों को भी प्रभावित कर रही है। शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे कलाकारों के बाद अब आमिर खान भी धुरंधर 2 के फैन बन गए हैं। आमिर खान ने धुरंधर 2 आखिरकार देख ही ली है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना रिव्यू शेयर किया है।

Image

Dhurandhar 2 Review By Aamir Khan (Image Source: Dhurandhar Poster/Aamir Khan Pic)

Aamir on Dhurandhar 2: अभिनेता रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 सिनेमाघरों में वो कारनामा करके दिखा रही है, जिसके लिए हर एक बॉलीवुड एक्टर तड़पता है। मात्र 15 दिनों में 1500 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंची धुरंधर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। शाहरुख खान, रजनीकांत और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार्स के साथ-साथ आमिर खान ने भी धुरंधर 2 देख ली है और वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आमिर खान ने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। आमिर खान लम्बे समय से धुरंधर 2 देखने की कोशिश में लगे थे, जो आखिरकार पूरी हो गई है और उन्हें ये फिल्म भी काफी पसंद आई है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 फैन क्लब में शामिल हुईं काजोल की मम्मी तनुजा, बोली ये बात)

Dhurandhar 2 Review By Aamir Khan

Dhurandhar 2 Review By Aamir Khan (Image Source: Dhurandhar 2)

आमिर खान को कैसी लगी धुरंधर 2

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर 2 देखने के बाद आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट लगाया है, जिसमें उन्होंने पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। आमिर खान ने अपने पोस्ट में लिखा है, "मेरी तरफ से धुरंधर 2 की पूरी टीम को दिल से बधाई। आप लोगों की दीवानगी, विजन और हार्ड वर्क स्क्रीन पर नजर आता है और यही कारण है कि दर्शक इसके साथ रिलेट कर पा रहे हैं।" (इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण जौहर फिर खोलेंगे इंडस्ट्री के राज, स्टार वॉर से लेकर होंगी लवर्स की बातें)

Aamir Reviews Dhurandhar 2

Aamir Reviews Dhurandhar 2 (Image Source: Instagram/Aamir)

सबसे तेज 900 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2

अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में 15 दिनों का सफर पूरा हो चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ताजा ट्वीट के जरिए बताया है कि धुरंधर 2 हिन्दी सिनेमा की वो फिल्म बन चुकी है, जिसने सबसे पहले 900 करोड़ रुपये की कमाई पूरी की है। इससे पहले किसी भी मूवी ने इतने कम समय में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। अगर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article