Naagin 7 Actor Zayn Ibad Khan Reaction On Show Off Air Rumor: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल स्टारर 'नागिन 7' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि शो में अब विलेन यानी ड्रैगन की एंट्री भी हो चुकी है, जिससे 'नागिन 7' के दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन जहां शुरुआती सप्ताह में 'नागिन 7' ने टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त जगह बनाई थी और टॉप पर अपनी धाक जमाई थी। वहीं अब लगातार 'नागिन 7' (Naagin 7) की टीआरपी गिरती ही जा रही है। इन सबके बीच ही अब एकता कपूर के 'नागिन 7' को लेकर खबर आ रही है कि इसपर जल्द ही ताला लगने वाला है।
यह भी पढ़ें: Naagin 7 में AI के इस्तेमाल पर लोगों ने उड़ाई खिल्ली, एकता कपूर ने बोला, 'मुझे चाहिए ड्रैगन लेकिन बजट...'
'नागिन 7' (Naagin 7) के बंद होने की खबर ने इसके फैंस को भी चिंता में डाल दिया था। शो में लोगों को प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। लेकिन सीरियल के ऑफ एयर होने की अफवाह ने फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया था। हालांकि 'नागिन 7' के बंद होने की बात पर अब इसमें ड्रैगन का किरदार अदा कर रहे जैन इबाद खान ने चुप्पी तोड़ी है। जैन इबाद खान से जब 'नागिन 7' के बंद होने की खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि शो बंद नहीं हो रहा है। उनके रिएक्शन ने फैंस को भी राहत दी है। बता दें कि इस मामले पर अभी तक एकता कपूर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
लगातार घट रही है 'नागिन 7' की रेटिंग
'नागिन 7' (Naagin 7) की टीआरपी की बात करें तो सीरियल को इस सप्ताह केवल 1.6 रेटिंग हासिल हुई है। जो कि शो के शुरुआती सप्ताह की टीआरपी के मुकाबले काफी कम है। शुरुआती दिनों में 'नागिन 7' ने 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे सीरियल्स को भी मात दे दी थी। लेकिन अब ये शो टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है।
