बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Box Office: अजय-रकुल स्टारर की कमाई में आया बड़ा उछाल, 12वें दिन कमाए इतने करोड़

De De Pyaar De 2 Box office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) के कलेक्शन में मंगलवार के दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार के मुकाबले इस मूवी ने 12वें ज्यादा कलेक्शन किया है।

Image

Pic Credit: IMDb

De De Pyaar De 2 Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) बड़े परदे पर कमाई के मामले में स्ट्रगल कर रही है। दूसरे वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद सोमवार आते ही फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी। खास बात यह है कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस रोमांटिक कॉमेडी ने दूसरे मंगलवार के दिन सोमवार के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। अब यह मूवी धीरे-धीरे अपने बजट की क्रॉस करने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं 'दे दे प्यार दे 2' का टोटल बिजनेस कितना हो गया है।

'दे दे प्यार दे 2' ने दर्ज कराई बढ़ोतरी

Sacnilk ने जो अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) को लेकर अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक इसने दूसरे मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरी ओर सोमवार को यह कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये था। 12 दिनों के अंदर इस रोमांटिक-कॉमेडी ने 64.95 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। उम्मीद है कि ये हफ्ता खत्म होते-होते यह 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले।

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस मूवी में आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी को फरहान अख्तर की '120 बहादुर' और विवेक ओबेरॉय की 'मस्ती 4' से भी तगड़ा कम्पटीशन मिल रहा है। अब यह देखना है कि अजय देवगन स्टारर अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहती है या नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article