DC The Bloody Valentine Box Office Day 5: तमिल फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' (DC The Bloody Valentine) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और अब इसका भारत में कुल कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sara Ali Khan Love Life: इन एक्टर्स संग जुड़ा था Sara Ali Khan का नाम, बाली उम्र में हुई इश्क की चर्चा)
मंगलवार को कमाए इतने करोड़ रुपये
‘DC’ ने पहले मंगलवार को करीब 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि फिल्म लगातार अपनी ओपनिंग डे की कमाई से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद हर दिन इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। मंगलवार का कलेक्शन भी फिल्म के लिए शानदार होल्ड माना जा रहा है।
पहले हफ्ते में 45 करोड़ के करीब पहुंच सकती है फिल्म
मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ‘DC’ अपने पहले हफ्ते में करीब 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो दूसरे वीकेंड तक इसके 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म को ‘Vishwanath & Sons’ से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना होगा। ऐसे में आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि फिल्म दूसरे हफ्ते में कितनी मजबूती से टिकी रहती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘Love & War’ की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रणबीर-आलिया और विक्की कौशल की तिकड़ी इस दिन मचाएगी धमाल)
केरल में जबरदस्त प्रदर्शन
‘DC’ का प्रदर्शन खास तौर पर केरल में काफी शानदार रहा है। फिल्म ने अब तक यहां करीब 8.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। केरल में फिल्म ने महज 50 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं पहले मंगलवार को भी फिल्म ने करीब 1.90 करोड़ रुपये कमाए, जो उसके पहले दिन की कमाई से लगभग चार गुना है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो तमिलनाडु में 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं तेलुगु राज्यों से फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 4.50 करोड़ रुपये और बाकी भारतीय बाजारों से करीब 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है।
