बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office Prediction Day 1: पहले दिन बंपर ओपनिंग करेगी 'क्रू', एडवांस बुकिंग में ही छापे करोड़ों

Crew Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। खास बात तो यह है कि फिल्म पहले दिन अच्छी खासी ओपनिंग भी कर सकती है, क्योंकि इसने एडवांस में ही करोड़ों छाप लिये हैं।

Image

'क्रू' फिल्म एडवांस बुकिंग

Crew Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म 'क्रू' (Crew) में एयर हॉस्टेस की भूमिका अदा की है। उनके साथ-साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अहम भूमिका अदा की है। बता दें कि फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि करीना कपूर की 'क्रू' पहले दिन बंपर ओपनिंग भी कर सकती है, क्योंकि फिल्म ने एडवांस में ही अच्छी-खासी कमाई कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 2.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के अभी तक कुल 1,04,975 टिकट बिक चुके हैं, जिससे इसकी कमाई पर भी काफी अकर पड़ सकता है। भारत में करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'क्रू' के कुल 7649 शोज होने वाले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा शो मुंबई और दिल्ली में होंगे। वहीं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि 'क्रू' 6 से 7 करोड़ की ओपनिंग करेगी।

लेकिन करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तबू (Tabu) की 'क्रू' (Crew) को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देख माना जा रहा है कि फिल्म डबल डिजिट में भी खाता खोल सकती है। यानी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के पार भी जा सकता है। हालांकि अभी आंकड़ों पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि 'क्रू' के ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। फिल्म में तीनों की एक्टिंग तो कमाल की है ही, साथ ही कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article