बॉलीवुड

Crew Twitter Review: करीना-कृति और तबू की फिल्म है फुल ऑन पैसा वसूल, दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 29, 2024, 10:27 AM IST

Crew Twitter Review: करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान ले दर्शकों को कैसी लगी क्रू?

Image

Crew (credit Pic: Instagram)

Crew Twitter Review: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तबू (Tabu) की फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका असर सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर फैंस ट्विटर पर रिएक्शन दे रहे हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी दमदार लगी है। इसी के साथ फिल्म में तीनों एक्ट्रेस के डायलॉग जबरदस्त है। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

पहली बार तीनों एक्ट्रेसेस साथ में काम कर रही हैं। फिल्म में तीनों ने अपने-अपने कैरेक्टर से फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, कृति ने दिव्या राणा के कैरेक्टर से सारी लाइमलाइट ले ली है। दूसरे यूजर ने लिखा, एंटरटेनमेंट। क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी क्रू को रॉकिंग बताया है।

दर्शकों को पसंद आई क्रू

क्रू में दिलजीत दोसांझ महत्वपूर्ण भूमिका में और कपिल शर्मा कैमियो रोल में हैं। क्रू को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा लॉन्ग वीकेंड की वजह से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। क्रू के साथ बॉक्स ऑफिस पर द गोट लाइफ भी रिलीज हुई है। क्रू का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। रिया कपूर और एकता कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article