Border 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) का धमाल मचा हुआ है और ये धमाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सनी देओल की ये फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन कमाल कर दिया है।
ये भी पढ़ें: बुरी तरह गिर गई सनी पाजी स्टारर की कमाई
पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रखा है। Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खबर के अनुसार फिल्म बॉर्डर 2 की कुल कमाई 401.23 करोड़ रुपये हो गई है। कमाई के इन आंकड़ों के सामने आने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों का सामने आना अभी बाकी है।

Image Source: Border 2 Movie
फिल्म को मिल रहा है लोगों का प्यार
फिल्म की खास बात ये है कि ये 1971 के वॉर पर बेस्ड है और अनुराग सिंह (Anurag Singh) ने इसे डायरेक्ट किया। जे.पी. दत्ता (J.P. Dutta) की ओरिजिनल बॉर्डर (Border) की लिगेसी को आगे बढ़ाते हुए इस फिल्म ने पैट्रियॉटिज्म, दोस्ती और बलिदान का मैसेज दिया। रिलीज के बाद से ही ऑडियंस ने इसे खूब सराहा है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), अहन शेट्टी (Ahan Shetty) और मेधा राणा (Medha Rana) भी अहम रोल में हैं। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
