Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। कार्तिक ने फिल्म में रुहबाबा का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में रुहबाबा और मंजुलिका के बीच में कड़ी टक्कर दिखाई गई है। फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए है। फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी अच्छा बिजनेस कर रही है। ये भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने अपनी मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 55.30 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, भूल भुलैया 3 एक्टर के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म ने पहले दिन 36. 6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की सक्सेस से कार्तिक बेहद खुश है।
जानें भूल भुलैया 3 या सिंघम अगेन कौन है आगे
एक्टर ने कहा कि लोग मुझे और मेरी जर्नी को खुद से रीलेट कर पाते हैं। भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगने भी रिलीज हुई है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ का बिजनेस किया।
कार्तिक और अनीस बज्मी ने साथ में दो फिल्मों में काम किया है। दोनों ने साथ में भूल भुलैया 2 में भी काम किया था। फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में थी। भूल भुलैया 2 भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी।
