टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler 22 July: हाथ में चोट के बाद भी कॉम्पिटीशन में झंडे गाड़ेगी अनुपमा, बाल-बाल बचेगी राही

Anupamaa Spoiler 22 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा चोट के बाद भी कॉम्पिटीशन में डटी रहेगी। साथ ही राही की भी जान बचाएगी।

Image

Anupamaa में आएंगे ये महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anupamaa Spoiler 22 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में बीते दिन दिखाया गया कि चोट के कारण अनुपमा का दर्द और बढ़ जाता है। वहीं कॉम्पिटीशन में शेफ मनप्रीत अनुपमा की चोट का मजाक बनाती है और उसे झूठा कहती है। लेकिन प्रेम, अनुपमा के सपोर्ट में आता है। हालांकि सीरियल में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'छात्रों के खिलाफ हिंसा स्वीकार्य नहीं'- लाठीचार्ज पर भड़के Asim Riaz, मृदुल तिवारी ने भी लगाई लताड़

जोड़ियों में खाना बनाएंगे कंटेस्टेंट्स

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में बांट दिया जाएगा और उन्हें हथकड़ी पहनाई जाएगी। उन्हें टास्क मिलेगा कि एक ही हाथ से काम करना है। ऐसे में अनुपमा अपने दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ में हथकड़ी बंधवाएगी और चोट वाले हाथ से काम करने का फैसला करेगी। ये देखकर सब हैरान हो जाएंगे। वहीं पाखी और तोषू कहेंगे कि मम्मी कभी भी हमारे फायदे में कुछ कर ही नहीं सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: दूध से मक्खी की तरह श्रुति को निकाल फेंकेगा प्रेम, अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    दर्द से कराह उठेगी अनुपमा

    अनुपमा जैसे ही काम करने के लिए अपनी पट्टी खोलेगी, हाथ की सूजन के कारण वह कराह उठेगी। अनुपमा को दर्द में देख बाकी लोग भी परेशान होंगे और टाइमर को बीच में ही रोक दिया जाएगा। शेफ मनप्रीत एक बार फिर से अनुपमा पर तंज कसेंगी कि आपने तो कहा था कि आप काम कर लेंगी, लेकिन आपको दर्द में देख बाकी लोग भी परेशान हो रहे हैं। इसपर अनुपमा माफी मांगेगी। वहीं टास्क में आगे अनुपमा को छोले कुल्चे बनाने का काम मिलेगा।

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    अनुपमा की टीम में होगा झगड़ा

    अनुपमा और दिग्विजय जहां साथ होंगे तो वहीं प्रेरणा और माही को साथ रखा जाएगा। लेकिन दोनों काम के बीच ही लड़ना शुरू कर देंगे। इसपर दिग्विजय भड़क जाएगा और माही व प्रेरणा को फटकार लगाएगा। वो कहेगा कि तुम लोग अगर बच्चों वाली हरकतें करोगे तो तुम्हें डांट भी पड़ेगी। ये कॉम्पिटीशन है, लेकिन तुम लड़ रहे हो। एक काम करते हैं कॉम्पिटीशन से बाहर हो जाते हैं और फिर लड़ते हैं।

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    राही को जलने से बचाएगी अनुपमा

    'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी टीम के साथ काम कर ही रही होगी कि उसकी नजर राही पर पड़ेगी। राही के पास एक कढ़ाई में पानी उबल रहा होगा, जो उसपर गिरने वाला होता है। ऐसे में अनुपमा अपना काम छोड़कर राही को बचाती है। ये देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। राही उसे बताती है कि वो ठीक है। वहीं जब अनुपमा अपना टास्क पूरा करके जा रही होती है तो उसका पैर फिसल जाता है। ऐसे में प्रेम सबकुछ छोड़कर अनुपमा को गिरने से बचाता है। 'अनुपमा' में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कॉम्पिटीशन आगे क्या मोड़ लेगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article