Baaghi 4 Box Office Day 7: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) 5 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस मूवी को रिलीज हुए आज 1 हफ्ता हो गया है। शुरुआती वीकेंड में ठीक-ठाक बिजनेस करने के बाद से ही 'बागी 4' की कमाई हर गुजरते दिन के साथ मेकर्स की चिंता को डबल किए जा रही है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। आइए देखें फिल्म ने गुरुवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
50 करोड़ी होने से चूक गई 'बागी 4'
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 4' के जो अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक यह मूवी 7वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। एक हफ्ते के अंदर 'बागी 4' 44.55 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है। निराशा की बात यह है कि 7 दिनों में एक सफल फ्रेंचाइजी होने के बाद भी फिल्म 'बागी 4' 50 करोड़ रुपये कमाने में असफल साबित हुई है।
ए. हर्ष के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट मेकर्स ने बतौर विलेन संजय दत्त को कास्ट किया था। इस मूवी में सोनम बाजवा और हर्नाज संधू सहित श्रेयस तलपड़े, उपेन्द्र लिमये, सौरभ सचदेवा और शीबा आकाशदीप साबिर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को ऑडियंस की ओर से नार्मल रिव्यू ही मिले थे। यही वजह है कि फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल अब तक देखने को नहीं मिला है।
