बॉक्स ऑफिस

Baaghi 4 Box Office Day 6: मजाक बन गई है टाइगर श्रॉफ स्टारर की कमाई, निर्माताओं के चेहरे से उड़ी मुस्कान

Baaghi 4 Box Office Day 6: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) से मेकर्स को बहुत उम्मीद थी। हर गुजरते दिन के साथ इस मूवी के कलेक्शन ने निर्माताओं की नाक में दम कर दिया है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Image Source: IMDb

Baaghi 4 Box Office Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) 5 सितंबर के दिन देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ थी। रिलीज डे केदिन 'बागी 4' ने शानदार कमाई कर निर्माताओं को खुश कर दिया था। हैरानी की बात यह है ओपनिंग डे के बाद से ही इस मूवी के कलेक्शन में अब तक गिरावट ही देखने को मिली है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 4' की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर मजाक बनकर रह गई है। आइए देखें इस मूवी का 6 दिनों में टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

दिन-ब-दिन गिरती जा रही है 'बागी 4' की कमाई

Sacnilk के मुताबिक ए. हर्षा के निर्देशन में बनी टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म 'बागी 4' ने छठे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस मूवी का अब टोटल कलेक्शन 42 करोड़ रुपये रहा है। 'बागी 4' को एक हफ्ता होने जा रहा है और यह मूवी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। आने वाले दिनों में इस मूवी के लिए अपने बजट को निकलना मुश्किल पड़ रहा है।

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा फिल्म 'बागी 4' में सोनम बाजवा, हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े, उपेन्द्र लिमये, सौरभ सचदेवा और शीबा आकाशदीप साबिर सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप ही रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article