बॉक्स ऑफिस

Baaghi 4 vs The Bengal Files: 'द बंगाल फाइल्स' की हवा हुई 'बागी 4' के आगे फुस, जानें फिल्मों का कलेक्शन

Baaghi 4 Vs The Bengal Files: 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 और द बंगाल फाइल्स का क्लैश हुआ था। अब हाल ही में 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आ चुके हैं जिसमें बागी 4 ने बाजी मार ली तो द बंगाल फाइल्स हार गई।

Image

Image Source: Instagram

Baaghi 4 vs The Bengal Files: बॉलीवुड में आए दिन दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर होती रहती है। ऐसा लगता है कि अब ये आम बात हो चुकी है। जैसा कि आपको मालूम है इस महीने की शुरुआत में 5 सितंबर के दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी जिसका नाम है बागी 4 और द बंगाल फाइल्स। जी हाँ, ये दोनों फिल्में एक दूजे से विभन्न थी लेकिन जिसने सबसे ज्यादा दिल जीता उसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फायदा हुआ। तो चलिए आपको बताते हैं कि रिलीज के 9 दिन बाद 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

द बंगाल फाइल्स का कलेक्शन

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' (The Bengal Files) 1946 के ग्रेट कलकत्ता किलिंग पर आधारित है। आंकड़ों की बात करें तो 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। 9वें दिन इस फिल्म की कमाई में 80% बढ़ोतरी हुई। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.97 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर जैसे स्टार्स लीड की भूमिका में नजर आए।

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

9वें दिन यानी शनिवार को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) ने 1.25 करोड़ रुपये कमाई कर डाली। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 47.50 करोड़ रुपये हो गई है, जो 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा हरनाज संधू, संजय दत्त और सोनम बाजवा नजर आईं। इस फिल्म के एक्शन सीन ने सभी का दिल जीत लिया। बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में द बंगाल फाइल्स को धूल छटा दी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article