Housefull 5 Box Office Collection day 16: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। अब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। ऐसी खबरें सामने आई थी कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाएगी लेकिन ये मूवी आमिर की फिल्म को पूरी टक्कर दे रही है। इस बीच हाउसफुल 5 ने शनिवार को धमाका कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हें कि फिल्म 200 करोड़ कितने दिनों में कमाएगी।
200 करोड़ के नजदीक पहुंची हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने वीकेंड पर फिर से धमाल मचा दिया है। बता दें कि पहले दिन हाउसफुल 5 ने 24 करोड़ की मोटी कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने लगातार अच्छा कारोबार किया। अब बीते दिन फिल्म ने वापसी करते हुए 2.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई 172.35 करोड़ हो गई है। अब लगता है कि कुछ हफ्तों में ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बता दें कि काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट जा रही थी लेकिन हाउसफुल 5 ने उनके करियर को बचा लिया है। इस फिल्म से अक्षय की वापसी हो गई है।
आमिर खान की मूवी से हुई भिड़ंत
आमिर खान और जिनिलिया डिसूजा की 'सितारे जमीन पर' 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। 'सितारे जमीन पर' ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ कमा लेगी। बता दें कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और हाउसफुल 5 के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग छिड़ गई है। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सितारे जमीन पर जल्द ही हाउसफुल 5 से आगे निकल जाएगी।
