बॉलीवुड

Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: 'आता थांबायचं नाय' बनी बेस्ट फिल्म, दिलीप प्रभावलकर-अमृता सुभाष समेत इन सितारों को मिला सम्मान

Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: ''आता थांबायचं नाय'' को बेस्ट मूवी के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दिलीप प्रभावलकर, अमृता सुभाष और हृता दुर्गुले ने बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी अपने नाम की। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Image

अता थमबायचा नाय ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीता

Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड्स में से एक Filmfare Awards Marathi 2026 का आयोजन 6 अगस्त (गुरुवार) को मुंबई के सहारा स्टार होटल में बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। इस समारोह में मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की और अपनी मौजूदगी से शाम को खास बना दिया। अवॉर्ड नाइट में सचिन पिलगांवकर, दिलीप प्रभावलकर, प्रिया बापट, सिद्धार्थ जाधव, ललित प्रभाकर और महेश लिमये सहित मराठी सिनेमा के कई लोकप्रिय कलाकार मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड से अनन्या पांडे, विक्रम फडनीस और पूनम पांडे भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Filmfare Awards Marathi 2026: रेड कारपेट पर स्टार्स की धांसू एंट्री, कौन जीतेगा बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की ट्रॉफी?)

हर साल की तरह इस बार भी Filmfare Awards Marathi 2026 में मराठी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। कई कलाकारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए ट्रॉफी जीती जबकि 'आता थांबायचं नाय' ने बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। तो चलिए विनर्स की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

एक्टिंग कैटेगरी के विजेता

दिलीप प्रभावलकर को फिल्म 'दशावतार' के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला।

वहीं अमृता सुभाष (जरन्न) और हृता दुर्गुले (आरपार) को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) चुना गया।

सिद्धार्थ जाधव को 'आता थांबायचं नाय' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और अनीता दाते केलकर को 'जरन्न' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

क्रिटिक्स अवॉर्ड्स

सबर बोंडा और स्थल – ए मैच को भी बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) अवॉर्ड मिला।

भूषण मनोज को सबर बोंडा के लिए और तारानाथ खिरटकर को स्थल – ए मैच के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) अवॉर्ड मिला।

नंदिनी चिकटे को स्थल – ए मैच में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवॉर्ड मिला।

डेब्यू अवॉर्ड्स

सिद्धार्थ जाधव को 'आता थांबायचं नाय' में सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) अवॉर्ड मिला।

अनिता दाते केलकर को फिल्म जरण में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।

पुराने फिल्मकार राजदत्त को मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके काम के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

निशाद भोइर (गोंधल) और कुणाल शुक्ला (तीन पायांचा घोडा) ने बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड जीता।

वहीं ईशिता देशमुख (गोंधल) और साजिरी जोशी (अप्रैल मे 99) को बेस्ट डेब्यू फीमेल का सम्मान मिला।

रोहन मापुस्कर (अप्रैल मे 99) और सुबोध खानोलकर (गोंधल) को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया।

Dashavatar

Dashavatar

संगीत और तकनीकी अवॉर्ड्स

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: आता थांबायचं नाय (गुलराज सिंह और सौरभ भालेराव)

बेस्ट लिरिक्स: मनोज यादव (आता थांबायचं नाय)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अजय गोगावले

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: निहिरा जोशी देशपांडे

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: इलैयाराजा (गोंधल)

बेस्ट डायलॉग: शिवराज वाइचल, ओंकार घोखले और अरविंद जगताप (आता थांबायचं नाय)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: संतोष दावखर (गोंधल)

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी: जयंत दिगंबर सोमलकर (स्थल – ए मैच)

बेस्ट कोरियोग्राफी: स्टेनली डी'कोस्टा (अप्रैल मे 99)

बेस्ट एडिटिंग: अभिजीत देशपांडे (स्थल – ए मैच)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: अमलेंदु चौधरी (गोंधल)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सचिन लोवलेकर (दशावतार)

बेस्ट साउंड डिजाइन: जयेश धाकन (गोंधल)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: संजीव राणा (दशावतार)

बेस्ट मेकअप: रोहित महाडिक (दशावतार)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: कृष मोरे (खालिद का शिवाजी)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए दिग्गज फिल्ममेकर राजदत्त को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल Filmfare Awards Marathi 2026 में 'आता थांबायचं नाय' का सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म समेत कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए और समारोह की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article