बॉक्स ऑफिस

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection: शनाया कपूर की फिल्म की निकली हवा, दूसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 13, 2025, 08:41 AM IST

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 2: एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं। इसके बाद फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं।

Image

Image Source: Aankhon Ki Gustaakhiyan

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और डेब्यू एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) रिलीज होने के बाद से सुर्खियों में हैं। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां लोगों के बीच वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स दिखाई दी। इसी के साथ अब शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू एकदम फ्लॉप साबित हुआ है। तो चलिए जानते हैं फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

दूसरे दिन 'आंखों की गुस्ताखियां' ने किया इतना कलेक्शन

शनाया कपूर और विक्रांस मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां इन दिनों चर्चा में हैं। शनाया कपूर की इस फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फ्लॉप साबित हुई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की लीड रोल वाली फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने दूसरे दिन 43 लाख रुपये कमाऐ हैं। इसी के साथ फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कुल कमाई 73 रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

'आंखों की गुस्ताखियां' का बजट

फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में शनाया कपूर के साथ विक्रांत मैसी, जैन खान दुर्रानी भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का बजट 50 करोड़ रुपये का है। लेकिन अभी तक ये मूवी 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article