बॉक्स ऑफिस

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: शनाया का डेब्यू हुआ फ्लॉप, पहले दिन फुस्स हुई फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2025, 08:01 AM IST

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और डेब्यू एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत से फैंस को निराश किया है। फिल्म ने पहले दिन महज इतने रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Aankhon Ki Gustaakhiyan Movie

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। कल यानी 11 जुलाई को सामने आए रिव्यू से साफ हो गया था फिल्म पहले दिन कोई कमाल नहीं दिखाने वाली है। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कमाई के आंकड़े सामने के बाद अब ये सही भी साबित हुआ है। फिल्म आंखों की गुस्सताखियां की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी काफी निराश किया है। तो चलिए जानते हैं शनाया कपूर की डेब्यू मूवी आंखों की गुस्ताखियां ने पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाई है।

'आंखों की गुस्ताखियां' पहले दिन हुई फ्लॉप

शनाया कपूर ने लंबे इंतजार के बाद फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। शनाया कपूर के फैंस एक्ट्रेस की इस मूवी से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे थे लेकिन अब सबके हाथ निराशा ही लगी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने ओपनिंग डे पर महज 35 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स और फैंस दोनों के मुंह लटक गए हैं।

‘मालिक’ से हुआ क्लैश

शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के साथ 11 जुलाई को मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई मूवी 'मालिक' (Maalik) भी रिलीज हुई थी। फिल्म मालिक ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को 'मालिक' से टक्कर लेना भारी पड़ गया। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article