बॉलीवुड

Zwigato Trailer: डिलीवरीमैन की स्ट्रगल देख रो पड़ेंगे दर्शक, Kapil Sharma की दिखेगी शानदार एक्टिंग

Zwigato Trailer: अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी अपकमिंग मूवी ज्विगाटो का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। इस फिल्म में कपिल शर्मा डिलीवरी मैन का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म ज्विगाटो का निर्देशन नंदिता दास ने किया है, जो सीरियस फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। ज्विगाटो के माध्यम से भी वो एक दर्दभरी कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगी।

Image

Zwigato Trailer: डिलीवरीमैन की स्ट्रगल देख रो पड़ेंगे दर्शक, Kapil Sharma की दिखेगी शानदार एक्टिंग

Zwigato Trailer: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ज्विगाटो के साथ तैयार हैं, जिसे नंदिता दास ने बनाया है। नंदिता दास सीरियस रोल्स के लिए जानी जाती हैं और उनकी फिल्म ज्विगाटो इसी तरह की है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा सीरियस रोल निभाते दिखेंगे। कपिल शर्मा ज्विगाटो में डिलीवरीमैन का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिसमें वो एकदम फिट बैठ रहे हैं।

कैसा है ज्विगाटो का ट्रेलर:

कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी की अपकमिंग फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर शानदार है। नंदिता दास ने ज्विगाटो के माध्यम से एक सीरियस कहानी सुनाने की कोशिश की है, जो डिलीवरी मैन की स्ट्रगल पेश करती है। नंदिता इस काम में काफी हद तक सफल होती दिख रही हैं क्योंकि कपिल शर्मा डिलीवरी मैन के किरदार में पूरी तरह से घुस गए हैं। कपिल शर्मा का कॉमेडी अवतार तो लोगों ने खूब देखा है लेकिन ज्विगाटो में वो अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतते दिखेंगे।

दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है कि ज्विगाटो का ट्रेलर:

कपिल शर्मा ने ज्विगाटो ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने असल जिंदगी में भी ऐसे कई काम किए हैं, जिनको बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। कपिल शर्मा ज्विगाटो में काफी ईमानदार नजर आ रहे हैं, जिस कारण दर्शकों को ज्विगाटो का ट्रेलर पसंद आ रहा है। देश में ऐसे कई लोग हैं जो मजबूरी में छोटे-छोटे काम करने को मजबूर हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article