बॉलीवुड

'जब तक रहेगा समोसे में आलू........' मजाकिया अंदाज में जहीर ने लुटाया सोनाक्षी सिन्हा पर प्यार, लोगों ने कहा ग्रीन फ्लैग

Sonakshi-Zaheer Funny Video: हमेशा की तरह एक बार फिर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ फनी वीडियो बनाई है। जिसमें कपल खाने के टेबल पर बैठकर लंच कर रहे हैं और एकदम से सोनाक्षी की तरफ कैमरा जाता है। वह कुछ ऐसा रिएक्ट करती है। यहाँ देखें सोना का रिएक्शन

Image

Sonakshi-Zaheer Funny Video

Sonakshi-Zaheer Funny Video: बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) और सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) की शादी को जल्दी ही एक साल होने वाला है। लेकिन दोनों की जोड़ी को देखकर लगता है कि वह सदियों से एक-दूसरे के साथ रह रहे हों। सोनाक्षी और जहीर अक्सर साथ में घूमने जाते हैं, पार्टी करते हैं और मस्ती भरी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर जहीर इकबाल ने मजाकिया अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा से अपने प्यार का इजहार किया है। जहीर की ये वीडियो बहुत प्यारी है।

कल वुमन्स डे के मौके पर जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) ने सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) के साथ एक फनी वीडियो बनाई है। जिसमें वह अपने हाथ में समोसा लेकर सोनाक्षी से कह रहे हैं कि जब तक रहेगा समोसे में आलू तेरा रहूंगा ओ मेरी शालू, सोनाक्षी जहीर को देखकर मुस्कुराती हैं और फिर उन्हें प्यार से मारती हैं। कपल की ये वीडियो खूब वायरल भी हो रही है। सोनाक्षी और जहीर साथ में खाने की टेबल पर बैठे हैं और खाना खाते हुए ये वीडियो बना रहे हैं।

बता दें कि कल वुमन्स डे के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी जटाधारा का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस मूवी से सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही है। एक्ट्रेस का यह पोस्टर खूंखार नजर आया क्योंकि इसमें सोनाक्षी सिन्हा की केवल आंखें नजर आ रही है और बाल बिखरे हुए हैं। फैंस अपनी फेवरेट स्टार की मूवी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं बात करें जहीर इकबाल की तो वह जल्द ही अपनी पत्नी के साथ न्यू प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article