बॉलीवुड

Ramayan: KGF स्टार Yash ने ठुकराया नितेश तिवारी का ऑफर, रावण नहीं बनेंगे 'रॉकी भाई'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 13, 2023, 10:39 AM IST

Yash in Nitesh Tiwari Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी अब रामायण पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर ,भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। पहले खबर सामने आई थी कि केजीएफ स्टार यश भी रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

Yash in Nitesh Tiwari Ramayan

Yash Turns Down Nitesh Tiwari Ramayan: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब एक साथ फिल्म रामायाण (Ramayan) में नजर आने वाले हैं। खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी रामायण पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर ,भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। सिर्फ इतना ही नहीं केजीएफ (KGF) स्टार यश भी रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यश ने रामायण में रावण का आइकॉनिक रोल करने से इनकार कर दिया है। अब मेकर्स को रावण के किरदार को लेकर तलाश एक बार फिर शुरू हो गई है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालेत हैं।

रावण नहीं बनेंगे KGF के 'रॉकी भाई'

नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने के लिए यश पहले काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे, उन्होंने इस रोल को निभाने के लिए हामी भरने की भी सोच ली थी। हालांकि यश की टीम ने उन्हें इस रोल को रिजेक्ट करने की सलाह दी है। उनकी टीम का मानना है की रावण का किरदार काफी निगेटिव है। अगर यश इस रोल को निभाते हैं तो उनकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। KGF की सफलता के बाद 'रॉकी भाई' के किरदार की जमकर तारीफ हुई थी। फैंस यश को पॉजिटिव किरदार में पसंद करते हैं।

बता दें कि फिल्म रामायण की आधिकारिक घोषणा इसी साल दीवाली पर होने वाली है। रामायण में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि माता सीता के किरदार में आलिया भट्ट की जगह पहले साई पल्लवी का नाम सामने आया था।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article