बॉलीवुड

World Cancer Day पर Ayushmann Khurrana ने पत्नी Tahira को बताया सुपरवुमन, सर्जरी पिक साझा कर बयां किया प्यार

Ayushmann Khurrana Post for Wife Tahira : आज विश्व कैंसर दिवस(World Cancer Day) के अवसर पर, अभिनेता ने अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट की।पोस्ट में, उन्होंने तस्वीरों की एक लिस्ट साझा की, जिसकी शुरुआत मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए शानदार जोड़े से हुई

Image

Ayushmann Khurrana Post for Wife Tahira

Ayushmann Khurrana Post for Wife Tahira : आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khurrana) और ताहिरा कश्यप( Tahira Kashyap) बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स में से एक हैं । पार्टी हो या बॉलीवुड का कोई इवेंट दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। वहीं जहां कपल की शादी को 15 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है वह एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। एक बार फिर, आज विश्व कैंसर दिवस(World Cancer Day) के अवसर पर, अभिनेता ने अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट की।

आज, 4 फरवरी को, आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khurrana) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों और वीडियो की एक लिस्ट बनाई। यह पोस्ट उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप( Tahira Kashyap) को समर्पित थी। पोस्ट में, उन्होंने तस्वीरों की एक लिस्ट साझा की, जिसकी शुरुआत मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए शानदार जोड़े से हुई, इसके बाद ताहिरा की सर्जरी के निशान को दिखाते हुए एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनकी कमर पर सर्जरी का निशान बना हुआ था।

तीसरी तस्वीर में ताहिरा ने नारंगी रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम और स्टाइलिश टोपी पहनी हुई है। इसपर बड़े खास अंदाज में लिखा है, "F*#K CANCER!" और पोस्ट का समापन उनके व्यायाम करते हुए एक बूमरैंग वीडियो के साथ होता है। इसी के साथ पोस्ट को कैप्शन देते हुए स्टार ने लिख कि जिस लड़की को मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी में झोपड़ी नंबर 14 पर समोसा और चाय पिलाई थी।आपको दिल और आत्मा से प्यार ताहिरा कश्यप

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article