वायरल न्यूज़

पाकिस्तानी दुल्हन ने चीन में रचाई अनोखी शादी, लाल पालकी और ड्रैगन थीम ने खींचा सबका ध्यान, देखें VIDEO

Viral Video: पाकिस्तान की एक दुल्हन ने चीन में पारंपरिक चीनी रीति-रिवाजों के साथ शादी की। लाल पालकी, शाही चीनी पोशाक की रस्म और दूल्हे का डंपलिंग खिलाकर स्वागत करने का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है। आलम ये है कि इस अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अनोखी शादी (तस्वीर साभार-@mahzaibabbasi)

Viral Video: दुनिया में जब दो अलग-अलग संस्कृतियां आपस में मिलती हैं, तो उससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो (Trending Video) अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की रहने वाली एक दुल्हन चीन में बिल्कुल पारंपरिक चीनी अंदाज में शादी करती नजर आ रही है। इस अनोखी शादी में पाकिस्तानी और चीनी संस्कृति का ऐसा खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी दुल्हन पारंपरिक चीनी लिबास में नजर आ रही है। वहीं, दूल्हे अहमद और उनके दोस्तों ने भी शाही अंदाज वाली पारंपरिक चीनी पोशाक पहन रखी है। शादी की रस्मों से लेकर दुल्हन की विदाई तक हर चीज में चीनी संस्कृति की झलक दिखाई देती है।

    वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है, जब दूल्हा अहमद अपनी दुल्हन को लेने उसके कमरे तक पहुंचता है। हालांकि, दूल्हे और उसके दोस्तों के लिए कमरे के अंदर पहुंचना इतना आसान नहीं था। दुल्हन की सहेलियों ने रास्ता रोक लिया और दूल्हे को अंदर जाने के लिए मजेदार रस्म निभानी पड़ी। आखिरकार दूल्हे ने दुल्हन की सहेलियों को रेड पैकेट यानी लाल लिफाफे दिए। इसके बाद ही उसे अंदर जाने की अनुमति मिली। चीनी संस्कृति में लाल लिफाफे को शुभ माना जाता है। इसे आमतौर पर होंगबाओ (Hongbao) या कुछ क्षेत्रों में लाई सी (Lai See) कहा जाता है। इसमें नकद राशि दी जाती है और इसे सौभाग्य, समृद्धि और नई शुरुआत की शुभकामनाओं से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, शादी के बाद दुल्हन को पारंपरिक लाल पालकी में बैठाकर दूल्हे के घर ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में स्थानीय लोग भी इस अनोखे जोड़े को देखने के लिए जुटे और कई लोगों ने उनकी तस्वीरें खींचीं। देखें वीडियो...

    अनोखी शादी

    वीडियो में दुल्हन पालकी से रास्ते में रेड पैकेट फेंकती हुई भी नजर आती है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इन पैकेट्स को लेने के लिए उत्साहित दिखाई देते हैं। पूरा माहौल किसी फिल्मी शादी के सीन जैसा नजर आता है। वहीं, दुल्हन जब दूल्हे के घर पहुंचती है तो उसका स्वागत भी पारंपरिक अंदाज में किया जाता है। वीडियो में दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को डंपलिंग्स खिलाता हुआ नजर आता है। शादी की इन अनोखी रस्मों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'mahzaibabbasi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे बड़ी संख्या में लोग देख और शेयर कर रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article