Suniel Shetty Rejects South Films: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों को लोगों ने काफी प्यार दिया है। 90 के दशक में सुनील ने बॉलीवुड पर राज किया है। सुनील शेट्टी ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्टर ने रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'दरबार' में नेगेटिव रोल अदा किया था। हालांकि इसके बाद वो साउथ फिल्मों से दूर हो गए। इस बीच सुनील शेट्टी ने बताया है कि वो अब क्यों साउथ फिल्मों में काम नहीं करते हैं। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर...
सुनील शेट्टी ने कही ये बात
एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा किया कि साउथ की फिल्मों से उन्हें ढेर सारे ऑफर आते हैं, लेकिन वो ज्यादातर नेगेटिव रोल के लिए होते हैं। द लल्लनटॉप से बातचीत में सुनील ने कहा, 'ऑफर तो बहुत मिलते हैं, पर अफसोस ये है कि हिंदी हीरो को साउथ में ज्यादातर विलेन बनाया जाता है। वहां के मेकर्स सोचते हैं कि अगर हिंदी एक्टर को पावरफुल खलनायक दिखाएंगे तो लोकल हीरो और बड़ा लगेगा। ये चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं।' नहीं।”सुनील ने बताया कि सिर्फ एक बार उन्होंने साउथ में नेगेटिव रोल किया। वो भी सिर्फ रजनीकांत सर के साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए। इस बारे में एक्टर ने कहा, 'डरबार में रजनी सर के साथ काम किया, सिर्फ इसलिए कि मेरी बकेट लिस्ट में ये टिक मार्क करना था। वो सपना पूरा हो गया।'
इस फिल्म में नजर आए थे सुनील शेट्टी
इस साल एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म केसरी वीर में धमाल मचाया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी फिल्म हेरा फेरी 3 में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इस फिल्म में भी सुनील और अक्षय साथ नजर आएंगे। बता दें कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में फिल्म हेरा फेरी का नाम शामिल है।
