बॉलीवुड

बेहद खूबसूरत है Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी Raha का मतलब, यहां जानें

Alia Bhatt REVEALED the meaning of Raha: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी बेटी राहा के नाम का मतलब भगवान से मिलाने वाली राह है। आलिया भट्ट के अनुसार उनकी बेटी का नाम सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने चुना है, जो काफी स्पेशल है।

Image

बेहद खूबसूरत है Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी Raha का मतलब

Alia Bhatt REVEALED the meaning of Raha: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी बेटी के नाम का नाम राहा (Raha) है। आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी बेटी का नाम सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने चुना है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मृत्यु के बाद से ही नीतू कपूर अपने परिवार का खास ध्यान रख रही हैं और कोशिश कर रही हैं कि किसी को उनके पति की कमी महसूस न हो। आलिया भट्ट की डिलीवरी के दौरान भी नीतू कपूर ने अस्पताल और घर दोनों की जिम्मेदारी निभायी थी।

क्या है Ranbir-Alia की बेटी के नाम का मतलब

अगर आप सोच रहे हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट की बेटी के नाम का क्या मतलब है तो हम आपको बता दें कि इसका मतलब होता है भगवान से मिलाने वाली राह...। आलिया भट्ट ने एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने राहा का मतलब शेयर किया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'हमारी बेटी का नाम राहा है, जिसका मतलब बहुत ही गहरा है। राहा का मतलब भगवान की ओर जाने वाली सबसे प्योर राह। स्वाहिली में राहा का मतलब खुशी है। संस्कृत में इसका मतलब साफ-सुथरी है। बांग्ला में इसका मतलब आराम और निजात है। अरेबिक में इसका मतलब शांति है। राहा के जितने भी मतलब होते हैं, वो सब हमें हमारी बेटी के जन्म के बाद फील हो रहे हैं। थैंक यू राहा, हमारी फैमिली में आने के लिए। तुम्हारे आने के बाद हमें ऐसा लग रहा है कि हमारी जिंदगी अब शुरू हुई है।'

फैंस दे रहे हैं Raha के लिए दुआएं

जब से आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उनकी बेटी का नाम राहा है, तब से ही फैंस उसके लिए दुआएं मांग रहे हैं। फैंस को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का नाम अच्छा लगा है। वैसे आपको राहा नाम कैसा लगा है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article