बॉलीवुड

Welcome 3 के लिए अक्षय कुमार को मोटी फीस चुका रहे हैं प्रोड्यूसर, रकम जानकर पैरों तले खिसकेगी जमीन

Akshay Kumar Fees In Welcome 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। अक्षय जल्द ही 'वेलकम 3' में भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, 'वेलकम 3' के लिए अक्षय कुमार मोटी रकम वसूल रहे हैं, जिसे चुकाने में मेकर्स की तिजोरी भी खाली पड़ जाएगी।

Image

akshay kumar, welcome 3

Akshay Kumar Fees In Welcome 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी कॉमेडी मूवी 'वेलकम' से दर्शकों का खूब दिल जीता था। खास बात तो यह है कि अब वह 'वेलकम 3' (Welcome 3) लेकर लोगों के बीच धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए अच्छी-खासी रकम वसूल रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 'वेलकम 3' करने के लिए हिचकिचा रहे थे। असल में मूवी के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ अक्षय कुमार की अनबन हो गई थी, ऐसे में एक्टर 'वेलकम 3' करने से कतरा रहे थे। हालांकि प्रोड्यूसर ने भी अक्षय कुमार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि मेकर्स अक्षय कुमार को 'वेलकम 3' के लिए अच्छी-खासी रकम देने के लिए भी तैयार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को अपकमिंग मूवी के लिए 95 करोड़ रुपये अदा किये जा रहे हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

कब शुरू होगी 'वेलकम 3' की शूटिंग

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम 3' (Welcome 3) की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी। बता दें कि इस बार फिल्म की कास्ट भी काफी हद तक बदल गई है। जहां लीड एक्ट्रेस के तौर पर जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं 'वेलकम 3' में उदय शेट्टी और मजनू भाई के तौर पर संजय दत्त और अरशद वारसी दिखाई देंगे।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article