बॉलीवुड

Times Now Sustainability Conclave 2026: 'कुछ नारों से मैं सहमत...' स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Times Now Sustainability Conclave 2026: टाइम्स नाउ सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 पहुंचीं अदा शर्मा ने पेपर लीक विवाद और CJP प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है।

Image

अदा शर्मा ने कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)

Times Now Sustainability Conclave 2026:टाइम्स नाउ सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 (Times Now Sustainability Conclave 2026) में इस बार पर्यावरण, शिक्षा और देश के कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में फिल्म और टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। कुछ देर पहले एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं अब एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) भी कॉन्क्लेव में पहुंचीं। बातचीत के दौरान उनसे देश में चल रहे पेपर लीक विवाद और CJP के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर अदा शर्मा अपनी राय रखी और प्रदर्शन को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Times Now Sustainability Conclave 2026: श्रीया पिलगांवकर ने पर्यावरण को लेकर दिया संदेश, ट्रोलिंग पर कही ये बात)

अदा शर्मा ने कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने देश में चल रहे परीक्षा पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों और उनकी मेहनत के साथ खड़ी हैं। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लगाए जा रहे कुछ नारों से वह सहमत नहीं हैं। अदा ने यह भी कहा कि उन्हें राजनीति की ज्यादा जानकारी नहीं है। टाइम्स नाउ सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 में बातचीत के दौरान अदा शर्मा ने कहा, 'मैं छात्रों के साथ हूं। किसी भी छात्र का भविष्य उसकी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ा होता है। जब कोई छात्र किसी परीक्षा के लिए इतनी मेहनत करता है और उसका पूरा भविष्य उसी पर निर्भर होता है, तो पेपर लीक जैसी घटनाएं बेहद दुखद हैं। मेरा दिल सभी छात्रों और उनके परिवारों के साथ है।'

प्रदर्शन को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा नहीं पता है। उन्होंने कहा, 'मैंने प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे नारे भी सुने, जिनसे मैं सहमत नहीं हूं। मैंने इस मुद्दे पर अलग-अलग तरह की बातें पढ़ी हैं। मैं कोई राजनेता नहीं हूं, इसलिए राजनीति की पूरी जानकारी होने का दावा नहीं कर सकती।' जब उनसे पूछा गया कि क्या लोगों को फिल्मी सितारों से ऐसे मुद्दों पर राय देने की उम्मीद करनी चाहिए, तो अदा ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। उनके मुताबिक, अगर कोई सेलिब्रिटी किसी मुद्दे पर खुलकर बोलता है, तो लोगों का यह उम्मीद करना नेचुरल है कि वह दूसरे अहम मुद्दों पर भी अपनी राय रखे। लेकिन उनकी राय तभी होनी चाहिए, जब उन्हें उस विषय की पूरी जानकारी हो। बताते चलें कि अदा शर्मा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म द केरल स्टोरी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article