बॉलीवुड

'WAR 2' से लीक हुआ ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री वाला सीन, कंधे पर तलवार रखे आए नजर

Hrithik Roshan's Scene Leaked From War 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्शन-ड्रामा बेस्ड मूवी 'वॉर 2' (War 2) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इंटरनेट की दुनिया में 'वॉर 2' से ऋतिक रोशन की लीक हुई फोटो ने तहलका मचा दिया है।

Image

Hrithik Roshan's Scene Leaked From War 2

Hrithik Roshan's Scene Leaked From War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर 2' उन फिल्मों में से एक है, जिसका लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते कई महीनों से अलग-अलग लोकेशंस पर 'वॉर 2' की शूटिंग को किया जा चुका है। इस समय एक्स अकाउंट पर ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के एक फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो ने फैन्स की बेताबी को भी चार गुना कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'वॉर 2' (War 2) से ऋतिक रोशन का एंट्री सीन इंटरनेट की दुनिया में लीक हो गया है।

'वॉर 2' से लीक हुई ऋतिक रोशन की फोटो

कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से उनका एक अहम सीन लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में ऋतिक रोशन को अपने कंधे पर तलवार रखे हुए देखा जा सकता है। अभिनेता लुक बेहद इंटेंस नजर आ रहा है। हालांकि मेकर्स और ऋतिक रोशन ने अभी तक यह बात कन्फर्म नहीं की है कि ये लीक हुई फोटो 'वॉर 2' की एक सीन की है। अगर 1% भी यह फोटो 'वॉर 2' की हुई तो ऋतिक रोशन को फिल्म में धांसू तलवारबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे, जिन्हें मेकर्स ने ऋतिक रोशन के अपोजिट कास्ट किया है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही इस मूवी को इसी साल 14 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article