बॉक्स ऑफिस

Daayra Box Office Collection Day 3: Kareena Kapoor Khan की थ्रिलर ने वीकेंड खत्म होते-होते मारी लम्बी छलांग, देखें आंकड़े

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया रिलीज थ्रिलर दायरा ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन लम्बी छलांग मारते हुए शानदार आंकड़े दर्ज कराएं हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Image

Daayra Box Office Collection Day 3: Kareena Kapoor Khan की थ्रिलर ने वीकेंड खत्म होते-होते मारी लम्बी छलांग, देखें आंकड़े

डायरेक्टर मेघना गुलजार स्टारर दायरा बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म दायरा सीमित रिलीज के बावजूद भी सिनेमाघरों में लगातार शानदार कमाई करती जा रही है और दर्शकों को थिएटर की ओर आकर्षित कर रही है। ये मेघना गुलजाल का शानदार डायरेक्शन ही है, जो वीकेंड खत्म होते-होते दायरा ने बॉक्स ऑफिस पर लम्बी छलांग लगाई है और 10 करोड़ होने की ओर अग्रसर हो चली है। फिल्म दायरा के आधिकारिक आंकड़े आ चुके हैं, जिन्हें देखकर बस यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Hanuman Ansh की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फिल्म की सफलता पर दी बधाई

जल्द ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी Daayra

मेकर्स ने कुछ देर पहले ही फिल्म दायरा के आधिकारिक आंकड़े रिलीज किए हैं, जिनके अनुसार मूवी ने रविवार के दिन शानदार उछाल दर्ज कराई है और अपने खाते में 9.15 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। मेकर्स ने जो आंकड़े जारी किए हैं उन्हें देखने के बाद फैंस यही बोल रहे हैं कि ये फिल्म जल्द ही 10 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। सीमित रिलीज और हटकर कंटेंट पेश करने वाली दायरा सिनेमाघरों में जिस तरह की कमाई कर रही है, उससे ट्रेड एक्सपर्ट्स और मेकर्स काफी खुश हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: राशन के चक्कर में पलटा गेम, Yung DSA की छिनी लाइफलाइन; जमकर मचा बवाल

अगर बात करें फिल्म दायरा की कहानी की तो ये दर्शकों के सामने दो ऐसे पुलिस ऑफिसर्स की कहानी पेश करती है, जो ईमानदार तो हैं लेकिन दोनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। फिल्म दायरा दर्शकों से पूछती है कि न्याय होना जरूरी है या फिर न्याय सही समय पर होना जरूरी है? अगर न्याय सही वक्त पर ना मिले तो उसका वजूद क्या है? दर्शकों को कानूनी प्रक्रिया और न्याय प्रक्रिया का ये अलग नजरिया काफी पसंद आ रहा है और दर्शक डायरेक्टर मेघना गुलजार की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इतनी जरूरी कहानी पर्दे पर पेश की है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article