बॉलीवुड

Ramayana: हेमा मालिनी ने की रणबीर कपूर की फिल्म की तारीफ, वीएफएक्स देखकर रह गईं हैरान

दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के वीएफएक्स, कलाकारों की जमकर तारीफ की है।

Image

रामायण देख हैरान रह गई हेमा मालिनी (pic credit-instagram)

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा हो रही है। कोई इसके भव्य सेट की तारीफ कर रहा है तो कोई कलाकारों के लुक और वीएफएक्स की बात कर रहा है। अब इस फिल्म को देखने के बाद दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी अपनी राय रखी है। दिलचस्प बात यह है कि वह फिल्म देखने से पहले ज्यादा उम्मीदें लेकर थिएटर नहीं पहुंची थीं, लेकिन पर्दे पर कहानी का अंदाज देखकर काफी प्रभावित हुई हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-आज आएगा सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर, देखने से पहले जान लें फिल्म की खास बातें)

हेमा मालिनी ने की तारीफ

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिव्यू शेयर किया। उन्होंने बताया कि रामायण जैसी महाकाव्य कहानी को पहले भी कई बार पर्दे पर दिखाया जा चुका है। ऐसे में उन्हें लगा था कि इस कहानी में नया क्या देखने को मिलेगा। लेकिन फिल्म देखने के बाद उनका अनुभव उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा। अभिनेत्री ने फिल्म के शानदार वीएफएक्स और खास तकनीक से तैयार किए गए दृश्यों की तारीफ की। उनका कहना है कि कई दृश्य ऐसे थे, जिन्हें देखकर वह हैरान रह गईं। हेमा ने फिल्म की कास्टिंग को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपने किरदारों को अच्छे से निभाया है। फिल्म देखते समय उन्हें लगा कि दर्शक खुद उस दौर में पहुंच गए हैं और कहानी का हिस्सा बनकर घटनाओं को देख रहे हैं। उनके मुताबिक, नई तकनीक ने फिल्म को एक अलग अनुभव बना दिया है, जो भारतीय दर्शकों के लिए खास है।

बताते चलें कि फिल्ममेकर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। फिल्म में अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, शरबाना आजमी, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। जटायु के किरदार को अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article