Virat Kohli Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli Birthday) ने अपनी शानदार फॉर्म के चलते खूब वाहवाही बटोरी है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड-कप 2022 में उनकी पारी के लिए दुनियाभर में विराट की सराहना की गई। हालांकि हम सभी यह जानते हैं कि किसी के अच्छे समय में तारीफ करने के लिए लाखों लोग आगे आ जाते हैं, लेकिन बुरे समय में हौसला बढ़ाने वाले काफी कम ही हमारी जिंदगी में होते हैं।
विराट कोहली की जिंदगी में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। उनके बुरे समय में वह उनकी ढाल की तरह उनके साथ नजर आई हैं। जब-जब लोगों परेशानी में विराट कोहली इमोशनल हुई तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनके साथ कदम से कदम मिला चलती आई हैं। कुछ समय पहले जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास दिया तो अनुष्का शर्मा का ये नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
‘तुम्हारी आंखों में आंसू आते देखा है’
इसी साल 15 जनवरी 2022 को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने एक बेहद इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि बुरे वक्त में विराट की आंखों से आंसू आते हुए भी उन्होंने देखा है। इस नोट में अनुष्का ने लिखा, ‘मुझे याद है जब MS धोनी में तुम्हे कप्तानी सौंपने के बारे में बताया था, तब हम लोग मजाक में यह भी बात कर रहे थे कि अब देखना विराट के बाल कितनी जल्दी सफेद होते हैं। लेकिन इन साल में मैंने सिर्फ तुम्हारी बाल सफेद होते हुए ही नहीं बल्कि एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनते हुए देखा। कई मौकों पर जब तुम्हारी आंखों से आंसू निकला तो मैं तुम्हारे साथ थी’।
विराट-अनुष्का की जोड़ी का मुकाबला नहीं
एक लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद विराट और अनुष्का 17 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों ने 11 जनवरी 2022 को एक बेटी वामिका को जन्म दिया था। दोनों कपल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का स्टेडियम में उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। इस दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते हैं। विराट कोहली के जन्मदिन पर इस बार विराट टी20 वर्ल्ड कप के चलते अनुष्का और अपनी बेटी वामिका के साथ नहीं हैं।
