World Cup Final: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल किसी भी भारतीय फैन के जहन से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारों और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने की कोशिश की है। इस बीच अब वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। इस बीच दोनों ही सितारे पैपराजी से बचकर जल्दी से अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए है। विराट और अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस दावा कर रहे हैं कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के चलते वह पैपराजी से बचती नजर आई हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
पैपराजी से बचकर निकलने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
वर्ल्ड कप फाइनल मैच के तुरंत बाद ही विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। दोनों की ये तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है। हालांकि अब हाल ही में सामने आई वीडियो में विराट और अनुष्का ने पैपराजी के सामने पोज दिए बिना ही घर की तरफ रवाना हो गए।
जिसके बाद अब इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर बात कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि दोनों जल्द ही इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी देने वाले हैं।
