Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, बार रिचार्ज कराने की झंझट होगी खत्म
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल अपने ग्राहकों को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। आज हम आपको कंपनी का 365 दिन तक चलने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Oct 20 2026, 10:59 IST
Image Credit : Digit/Airtel01 / 08
देशभर में करीब 42 करोड़ से अधिक लोग एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पास शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit/Airtel02 / 08
कंपनी के पोर्ट फोलियो में कई ऐसे प्लान्स भी है जो आपको पूरे 365 दिन यानी एक साल की लंबी वैलिडिटी ऑफर करते हैं। अगर आप हर महीने रिचार्ज प्लान्स में पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel03 / 08
एयरटेल के 365 दिन वाले प्लान्स की सबसे बड़ी खास बात यह है कि कंपनी ग्राहकों को रेगुलर बेनिफिट्स के अलावा भी दूसरे कई सारे फायदे देती है। मतलब सिर्फ एक प्लान और सालभर की टेंशन खत्म
Image Credit : Digit/Airtel04 / 08
अगर आप एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको कंपनी का एक साल तक चलने वाला सबसे सस्ता प्लान बताने जा रहे हैं जो आपकी एक साल के लिए बड़ी राहत देने वाला है।
Image Credit : Digit/Airtel05 / 08
Airtel के सबसे सस्ते एनुअल प्लान की बात करें तो उसकी कीमत सिर्फ और सिर्फ 1849 रुपये है। इस प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो वह इसकी वैलिडिटी है। इसमें आपको पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।
Image Credit : Digit/Airtel06 / 08
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लेकर आप पूरे एक साल तक लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनिलमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ ही आपको इसमें एक साल के लिए सभी चैटिंग की सुविधा भी मिलती है जिसमें आपको सभी नेटवर्क के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel07 / 08
एयरटेल के इस अफोर्डेबल एनुअल प्लान के दूसरे फायदे की बात करें तो इसमें यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्स्क्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा 30 दिनों के लिए फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Image Credit : Digit/Airtel08 / 08
अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। यह एक वॉइस ओनली प्लान है इसलिए इसमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं चाहिए और सिर्फ कॉलिंग वाला सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं।