Animal Trailer: रणबीर कपूर स्टार फिल्म एनिमल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म का पहला लुक सामने आया है तभी से लोगों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने से लेकर पूरी स्टारकास्ट तक फैंस का ध्यान खींच रही है। अब फैंस बस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एनिमल के टीजर को जिस तरह से लोगों का प्यार मिला है अब ट्रेलर को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अपने फैंस को खुश करते हुए एनिमल के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की जानकारी साझा की है। आइए जानते है किस दिन रिलीज होगा एनिमल का ट्रेलर
रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) , राश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) , बॉबी देओल ( Bobby Deol) और अनिल कपूर ( Anil Kapoor) स्टार मूवी एनिमल को लेकर फैंस के बीच खासा बज बना हुआ है। 10 दिन बाद फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, इससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने फैंस को खुश करते हुए फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ( Sandeep Vanga Reddy) ने ट्रेलर से जुड़ी जानकारी साझा की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए संदीप ने एनिमल ट्रेलर की डेट बताई है।
इस दिन रिलीज होगा एनिमल का ट्रेलर
संदीप वांगा रेड्डी ने रणबीर कपूर के साथ एक ब्लैक एण्ड व्हाइट फोटो शेयर की है इस फोटो के ऊपर लिखा है ट्रेलर ऑन 24 नवंबर 2023 । इसकी जानकारी समीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ट्रेलर रिलीज की डेट जानकर फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि एनिमल का टीजर रणबीर कपूर के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल था।
