Kareena Kapoor on Bollywood's 'Herd Mentality': बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। करीना कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड की मानसिकता और ट्रेंड फॉलो करने को लेकर सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री अक्सर किसी सफल फॉर्मूले को देखकर उसी राह पर चलने लगती है। उन्होंने इसे 'हर्ड मेंटैलिटी' यानी भीड़ की मानसिकता बताया है। इस दौरान 'दायरा' एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का उदाहरण भी दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मेधा शंकर-शैरॉन वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'यह केवल इंटरनेट...')
बॉलीवुड की 'हर्ड मेंटैलिटी' पर करीना कपूर ने कही बड़ी बात
करीना कपूर ने Yuvaa को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमारी ऑडियंस पहले से कहीं ज्यादा समझदार है। वह फिल्म देखने का फैसला सोच-समझकर करते हैं। अब सिर्फ एक खास जॉनर या फॉर्मूला दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी नहीं है। यह चीजें अब पुरानी हो गई है कि अभी वायलेंस चल रहा है...कि अभी एनिमल चल गई तो चलो सब वायलेंस को लेकर फिल्में कर लेते हैं। सभी की भेड़ चाल वाली सोच हो गई है। क्या ही कह सकते हैं?' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: बरकरार है 'हनुमान अंश' की दहाड़, 34वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई)
करीना कपूर का मानना है कि दर्शकों की सोच और पसंद में अब बदलाव आ गया है। अब लोग सिर्फ स्टार या जॉनर देखकर फिल्म देखने नहीं पहुंचते बल्कि ट्रेलर, कहानी और कंटेंट को देखकर फैसला लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज की युवा ऑडियंस कई तरह के सवाल पूछती है और वह चीजों को गहराई से समझना चाहती है। अब डायरेक्टर्स को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि केवल कॉमेडी या किसी लोकप्रिय जॉनर के नाम पर दर्शक फिल्म देखने आ जाएंगे। करीना ने यह भी माना कि हर फिल्म 200 या 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर सकती।
'दायरा' में नए अंदाज में नजर आएंगी करीना कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'दायरा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर मेघना गुलजार ने किया है। इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कोर्टरूम ड्रामा दो पुलिस अधिकारियों की कहानी पर आधारित है। 'दायरा' को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को पेन मरुधर डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
