Govinda On Divorce Rumors With Sunita Ahuja: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गोविंदा बीते लंबे वक्त से अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता हमेशा लाइमलाइट बटोरता नजर आता है। गोविंदा का नाम जहां उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग जुड़ रहा है। तो वहीं सुनीता आहूजा संग उनके रिश्ते में खटास पड़ने की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कुछ वक्त पहले ही कोर्ट जाकर तलाक की याचिका वापस ली थी। इस मामले पर अब गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एबीपी न्यूज संग बातचीत के दौरान बताया कि सुनीता आहूजा जो कुछ भी कर रही हैं, अपने बच्चों के लिए कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mangal Rang: राम-सिया के विवाह का दिखा दिव्य नजारा, 'रामायण' के नए गाने में बरसा प्रेम
गोविंदा (Govinda) ने इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा को अपना पहला प्यार बताया। उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों पर कहा, "बदनामी मेरे नाम का हिस्सा रही है। मेरा नाम ही ऐसा है। किसी ने प्यार किया है तो किसी ने भविष्यवाणी की थी कि तू दगा देगा।" सुनीता आहूजा का आभार जताते हुए गोविंदा ने उन्हें भाग्यवान और लक्ष्मी बताया। एक्टर ने कहा, "सुनीता आहूजा की आंखों पर पर्दा पड़ा हुआ है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kashmera Shah ने मामा ससुर गोविंदा की लव लाइफ पर मारा ताना, रूमर्ड GF कोमल रानी स्वर्णकार को किया टारगेट
तलाक पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने तलाक की याचिका कोर्ट में वापस ले ली थी। इस मामले पर गोविंदा ने कहा, "वो लिया और लेना पड़ेगा भी। कैसे नहीं लेंगी।" वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या याचिका सुनीता आहूजा ने धमकी से वापस ली या प्यार से? इसपर गोविंदा ने जवाब दिया, "न न, हम हिंदू आदमी हैं और हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है। सभी व्यवस्थाएं हमारे अंदर हैं।" बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी रचाई थी। उनकी शादी सालों तक इंडस्ट्री से छुपी रही।
