वायरल न्यूज़

अब मार्केट में ये क्या नया बवाल आ गया! मेले के इस झूले का video देख लोग बोले- यहां होगा आत्मा का परमात्मा से डायरेक्ट मिलन

मेले में एक झूले का मजा लेते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। मेले में आए इस नए झूले को क्या कहते हैं और यह कैसे काम करता है, इस बारे में यहां जान लें।

Image

मेले में आए इस झूले का वीडियो हुआ वायरल (X/@GabbbarSingh)

मेले में आपने कई तरह के झूले देखे होंगे लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसे झूले का वीडियो वायरल हो रहा है। जो वॉशिंग मशीन की तरह गोल-गोल घूमता नजर आ रहा है। इसमें झूलने वाले लोग ठीक वॉशिंग मशीन में डले कपड़े की तरह उसके दीवार से चिपके नजर आ रहे हैं। इस झूले का मजा हर कोई ले रहा है। इसमें बैठने वाले लोगों के चेहरे के एक्सप्रेशन अपने आप ही खिल उठते हैं। कोई झूले पर बैठकर जोर-जोर से हंसता है, तो कोई डर के मारे आंखें बंद कर लेता है।

क्या है यह झूला, जो लोगों को दीवार से चिपका देता है?

वीडियो (Video) में दिखाई दे रहे झूले को ग्रैविट्रॉन (Gravitron) कहा जाता है। इसे कई जगहों पर स्टिकी वॉल राइड भी कहते हैं। यह गोल कमरे जैसा होता है, जिसकी अंदरूनी दीवार के सहारे लोग खड़े रहते हैं। झूला शुरू होने के बाद तेजी से घूमता है। रफ्तार बढ़ने पर लोगों को दीवार की तरफ दबाव महसूस होता है। कुछ झूलों में इसके बाद फर्श नीचे कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि वे बिना किसी सहारे के दीवार से चिपके हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

इस झूले के पीछे है विज्ञान का कमाल

इस झूले का रोमांच सिर्फ इसकी रफ्तार में नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपे विज्ञान में भी है। जब झूला तेजी से घूमता है, तो लोगों को बाहर की ओर धकेले जाने जैसा एहसास होता है। दीवार से मिलने वाला दबाव उन्हें अपनी जगह टिकाए रखने में मदद करता है। इसी वजह से फर्श नीचे होने पर भी वे दीवार के सहारे बने रह सकते हैं।

झूला घूमते ही पुलिसवालों के चेहरे पर दिखे अलग-अलग भाव

इस झूले की सैर जब पुलिसवालों ने की तो उनका चेहरा देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी भी इस झूले में आम लोगों के साथ झूले का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। जैसे ही झूला तेजी से घूमना शुरू करता है, उनके चेहरे के हाव-भाव देखने लायक हो जाते हैं। आमतौर पर पुलिसवालों को वर्दी में ड्यूटी करते, भीड़ संभालते और लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है लेकिन इस वायरल वीडियो (Viral Video) में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां पुलिसकर्मी मेले में लगे झूले पर बैठकर झूले के रोमांच का आनंद ले रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article