'मुझे मीडिया से डर लगता है' - रिया चक्रवर्ती ने जाहिर की अपने मन की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 10:40 PM IST

Rhea Chakraborty AVOIDS paparazzi: रिया चक्रवर्ती अब मीडिया को नजरअंदाज करती नजर आ रही हैं। इस बारे में एक कार्यक्रम में एक्ट्रेस ने बात भी की।

Why Rhea Chakraborty AVOIDS paparazzi: रिया चक्रवर्ती के लिए पिछले कुछ साल काफी बुरे रहे हैं। रिया चक्रवर्ती हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में नजर आई थीं। अब रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एक्ट्रेस मीडिया को नजरअंदाज करती नजर आईं है। जब मीडिया ने इस कार्यक्रम के बारे में बात करने के लिए रिया से कहा तो एक्ट्रेस ने कहा 'आप जानते हैं, मुझे मीडिया से डर लगता है, नहीं....'। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विवादास्पद आत्महत्या से उनका नाम जुड़े होने के बाद उन्होंने मीडिया को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। सुशांत सिंह ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया था। अधिक जानने के लिए देखें रिया चक्रवर्ती का वीडियो।

End of Article