पाकिस्तान के अनिल कपूर को क्या जानते हैं आप? 51 की उम्र में फिटनेस देख हो जाएंगे कायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 10:01 PM IST

Fitness Tips Of Pakistani Actor Humayun Saeed: पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता हुमायूं सईद को पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का अनिल कपूर कहना गलत नहीं होगा। 51 की उम्र में भी इस एक्टर के चेहरे पर एक भी झुर्रियां नहीं हैं। हाल ही में सईद ने अपने फिटनेस टिप्स शेयर किए हैं जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।  

पाकिस्तान के अनिल कपूर को क्या जानते हैं आप? 51 की उम्र में फिटनेस देख हो जाएंगे कायल

Pakistani Actor Humayun Saeed Fitness Tips: ना ही सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि एक्टर हुमायूं सईद को दुनिया भर के कई देशों में पहचाना जाता है। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने दुनिया भर में अपना नाम कमाया है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने किलर लुक के लिए भी हुमायूं सईद जाने जाते हैं। हुमायूं सईद के चेहरे से उनकी उम्र का पता बिल्कुल भी नहीं लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह अभी 51 साल के हैं लेकिन अपनी फिटनेस की वजह से वह 25 के लगते हैं। हाल ही में हुमायूं सईद ने अपनी फिटनेस को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 51 की उम्र में भी वह इतने यूथफुल कैसे लगते हैं।

हुमायूं सईद ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साझा किया कि जब वह द क्राउन में काम कर रहे थे, तब उनकी शूटिंग लंदन में चल रही थी और उनसे कम उम्र की एक एक्ट्रेस ने उनकी रिंकल फ्री स्किन का राज पूछा था। इस प्रश्न का जवाब देते हुए एक्टर ने यह कहा था कि 'मैं बहुत खाना खाता हूं और डाइटिंग करना पसंद नहीं करता हूं।' इसके बाद उन्होंने यह कहा था कि शायद यही उनके फ्रेश चेहरे का राज है। सईद ने कहा 'मैं अच्छी डाइट लेना पसंद करता हूं और जॉगिंग करता हूं। वेटलिफ्टिंग की जगह मैं कार्डियो करता हूं।' वह आगे कहते हैं कि कार्डियो से उनकी हेल्थ में काफी सुधार आता है और वह वेटलिफ्टिंग के पक्ष में नहीं हैं। 

आखरी बार हुमायूं को लंदन नहीं जाऊंगा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में हुमायूं के काम को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। उनके साथ इस फिल्म में मेहविश हयात और कुब्रा खान नजर आई थीं। इन दोनों अदाकाराओं को भी इस फिल्म में खूब सराहा गया था। हुमायूं सईद, मेहविश हयात और कुब्रा खान की यह फिल्म सुपरहिट थी और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 

End of Article