SSR Case: अब वरुण धवन ने की सुशांत के लिए CBI जांच की मांग, परिणीति चोपड़ा ने भी किया पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2020, 09:37 AM IST

Varun Dhawan and Parineeti Chopra demand CBI for SSR: वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं।

मुंबई: कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे, कृति सेनन के बाद अब वरुण धवन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। जबकि परिणीति चोपड़ा ने भी अभिनेता को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर #cbiforSushant लिखा और बताया कि वह अभिनेता के परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों और बाकी सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं जो सुशांत की अप्राकृतिक मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए न्याय के लिए लड़ रहे हैं।

अभिनेता की मौत पर दी थी श्रद्धांजलि:
यह पहली बार है जब वरुण धवन ने सुशांत के मामले में खुलकर अपनी आवाज उठाई है। इससे पहले, वरुण ने 14 जून को सुशांत के निधन पर भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एसएसआर की शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक तस्वीर साझा की थी और नोट में लिखा था, 'RIP सुशांत, जो एक सच्चे कलाकार थे। बेहद भावुक और मेहनती थे। उनके साथ जो समय बीता है उसकी प्यारी यादें हैं। मैं इस समय बहुत स्तब्ध हूं। उनके प्रशंसकों और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'

परिणीति चोपड़ा का पोस्ट:
परिणीति ने भी सुशांत के मामले में इंसाफ के लिए खुलकर आवाज उठा रही हैं। अभिनेत्री ने सुशांत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। यह दोनों के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी।

एक्ट्रेस ने सुशांत को लेकर अपनी पोस्ट में लिखा- 'जिस चीज के सामने आने की जरूरत है, वह है सच। सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय।'

Parineeti Chopra CBI demand for Sushant

गौरतलब है कि अब तक, हर बीतते दिन सुशांत की मौत की जांच में अप्रत्याशित रूप से नया विकास हुआ है। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या, धोखाधड़ी, चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्य संदेह के घेरे में आ गए।

प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही परिवार से पूछताछ की है और उसने रिया के कॉल डेटा रिकॉर्ड, संपत्ति के दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन की जांच की है। साथ ही सुशांत के साथ उनकी विवादास्पद मौत से जुड़े अन्य कनेक्शनों के आधार पर कई सच्चाइयों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

End of Article