एक विलेन रिटर्न का नया गाना दिल हुआ रिलीज, अर्जुन-तारा और जॉन-दिशा की दिखी कमाल की केमेस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 01:36 PM IST

Ek Villain Returns Latest Track Dil Song: फाइनली एक विलेन रिटर्न का नया गाना दिल रिलीज हो गया है। मानसून के मौसम में जादू और दिल को छू लेने के लिए नया गाना 'दिल' हाजिर है...

Ek Villain Returns new song Dil: जब से गलियां सॉन्ग सुपरहिट हुआ है तभी से एक विलेन फ्रैंचाइजी के प्रशंसक इसके नए एल्बम ट्रैक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब जाकर फाइनली एक विलेन रिटर्न का नया गाना दिल रिलीज हो गया है। मानसून के मौसम में जादू और दिल को छू लेने के लिए नया गाना 'दिल' हाजिर है। अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी स्टारर गाना दिल एक लव सॉन्ग है। जैसा कि हम जानते हैं मोहित सूरी की फिल्में हमेशा कुछ चार्ट-बस्टिंग गानों के लिए जानी जाती हैं। चाहे फिर वो तुम ही हो (आशिकी 2), गलियां (एक विलेन) हो या हुई मलंग (मलंग टाइटल ट्रैक) हो... उनकी फिल्म का संगीत हमेशा सभी की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। अब ऐसा लग रहा है कि दिल के साथ वो इतिहास खुद दोहराने जा रहे हैं! रोमांटिक नंबर कौशिक-गुड्डू द्वारा कंपोज किया गया है, इसे राघव चैतन्य ने गाया है और कुणाल वर्मा ने लिखा है। बता दें, एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

End of Article