दिव्या अग्रवाल को ब्रेकअप के बाद सुननी पड़ी थीं गलियां, जानें क्यों तोड़ा वरुण सूद से रिश्ता?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 01:12 PM IST

Divya Agarwal and Varun Sood broke up reason: ब्रेकअप की खबर शेयर करने का फैसला दिव्या अग्रवाल का था। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर सेपरेशन के बाद खूब आलोचना मिली थीं...

दिव्या अग्रवाल को ब्रेकअप के बाद सुननी पड़ी थीं गलियां, जानें क्यों तोड़ा वरुण सूद से रिश्ता?

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद को टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता था। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप की खबर शेयर कर फैंस को चौंका दिया। दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर खुलासा किया कि दोनों एक अच्छे नोट पर अलग हो गए हैं। जहां वरुण सूद ने अपने ब्रेकअप पर पूरी तरह चुप्पी साध ली है, तो वहीं अब दिव्या अग्रवाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में उनके अलग होने के वास्तविक कारण का खुलासा किया है। दिव्या अग्रवाल ने जिम्मेदारी ली और कहा कि सोशल मीडिया पर खबर डालने का फैसला उनका था।

क्यों अलग हुए वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल?
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, दिव्या अग्रवाल ने बताया कि वह देख सकती हैं कि भविष्य में वरुण सूद के साथ उनका रिश्ता कैसा होगा और इस तरह उन्होंने एक खुश नोट पर अलग होना बेहतर समझा। कुछ चीजें हैं जो निजी हैं और इसे ऐसे ही रखना सबसे अच्छा है। फैक्ट यह है कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती कि हमने क्यों अलग होने का फैसला किया। हर कोई ये जानकर पागल हो जाएगा, कुछ चीजें हैं जो निजी हैं और आप उन्हें अपने पास रखते हैं। मैं देख सकती थी कि कुछ साल बाद वरुण के साथ चीजें आगे कैसी होंगी। इसलिए एक अच्छे नोट पर इस चैप्टर को समाप्त करना बेहतर था... ताकि अच्छी यादें मेरे साथ रहें।

जैसा कि ब्रेकअप की खबर शेयर करने का फैसला दिव्या अग्रवाल का था। ऐसे में उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर उनके सेपरेशन की खबर डालने की वजह से उन्हें बहुत आलोचना मिली। 'मुझे गलियां भी पड़ी थीं, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया।'

Exclusive: Divya Agarwal and Varun Sood reveal their parents' reaction when  they decided to move-in together | The Times of India

दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद की लव स्टोरी
कथित तौर पर वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल को एक शो में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। वरुण की एक्स गर्लफ्रेंड और दिव्या के एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद ये एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों स्टार्स का दिल टूटा हुआ था और इसी दौरान इनकी अच्छी बॉन्डिंग हुई थी।

End of Article