तिहाड़ जेल से कॉनमैन सुकेश ने किया था जैकलीन फर्नांडिस से संपर्क?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 11:43 PM IST

Jacqueline Fernandez and conman Sukesh: जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर के चलाए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में गवाह और संभावित पार्टनर के रूप में टैग किया गया था। तभी से एक्ट्रेस इस केस को लेकर चर्चा में हैं...

Jacqueline Fernandez and conman Sukesh: जैकलीन फर्नांडिस का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस ने पूछताछ के दौरान ईडी को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि चंद्रशेखर उन्हें जेल के अंदर से बुला रहे थे और वह अक्सर सोचती थीं कि वह कई मौकों पर उनसे मिलने से क्यों बचते हैं। हालांकि, चंद्रशेखर कथित तौर पर वीडियो कॉल के जरिए फर्नांडिस के साथ लगातार संपर्क में थे। वो तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए ऑफिस से ही उनसे बात करता था। एक्ट्रेस को सुकेश चंद्रशेखर के चलाए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में गवाह और संभावित पार्टनर के रूप में टैग किया गया था। कॉनमैन के साथ जैकलीन की तस्वीरें भी उनके कथित अफेयर को बयां करती हैं। 

End of Article