जब दोस्त ने ही किया था नसीरुद्दीन शाह पर चाकू से वार, इस दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ने बचाई थी शाह की जान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 11:20 PM IST

Naseeruddin Shah Was Attacked By His Friend: बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी किताब में यह साझा किया था कि एक बार उनके दोस्त ने ही उन पर चाकू से हमला कर दिया था।

जब दोस्त ने ही किया था नसीरुद्दीन शाह पर चाकू से वार, इस दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ने बचाई थी शाह की जान 

When Bollywood Actor Naseeruddin Shah Was Attacked By His Friend With A Knife: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके नसीरुद्दीन शाह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी किताब एंड देन वन डे में अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए थे। अपनी किताब में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसे पढ़ने के बाद और जानने के बाद हर कोई दंग रह गया था। शाह ने अपनी किताब में यह साझा किया था कि एक बार उनके अपने ही दोस्त ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था और तब देवदूत बनकर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने उनकी जान बचाई थी। 

इस दुनिया में दोस्ती को सबसे अच्छा रिश्ता माना जाता है लेकिन नसीरुद्दीन शाह के साथ एक ऐसी घटना घटी थी जिसने दोस्ती के रिश्ते पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। एक्टर ने अपनी‌ किताब में यह लिखा था कि वह 1977 में फिल्म भूमिका पर काम कर रहे थे और उस समय वह मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। तभी वहां उनका एक दोस्त आ गया जो पेशे से एक एक्टर था और जिसका नाम जसपाल था। नसीरुद्दीन शाह ने यह बताया था कि उन दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही थी जिसकी वजह से वह एक दूसरे को इग्नोर किया करते थे। लेकिन अचानक उनके दोस्त ने उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। 

जब नसीरुद्दीन शाह पीछे मुड़े तब उन्होंने देखा कि उनके दोस्त जसपाल के हाथ में चाकू था जिससे खून रिस रहा था। इससे पहले कि जसपाल दूसरा हमला कर पाता वैसे ही ओम पुरी और दो अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया था। जिसके बाद रेस्टोरेंट वालों ने पुलिस को बुलाया। ओम पुरी शाह को अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन रेस्टोरेंट वाले उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे। वह चाहते थे कि जब तक पुलिस ना आ जाए तब तक वह दोनों वहां से कहीं ना जाएं। ऐसे में ओम पुरी ने यह पूरी कोशिश की थी कि नसीरुद्दीन शाह को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया जा सके और पुलिस उनसे नरमी से पेश आए। इसी बीच पुलिस ने उनके दोस्त जसपाल को हिरासत में ले लिया था।

End of Article