क्या ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने कर दिया अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल? जानें यहां 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 05:51 PM IST

Hrithik Roshan And Saba Azad: पिछले कई महीनों से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में सबा आजाद ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिस पर इन दोनों सेलेब्स के कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 

Hrithik Roshan And Saba Azad Relationship: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद और अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार इन दोनों सेलिब्रिटीज को एक साथ स्पाॅट किया गया है, जिसकी वजह से इन दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया था। हाल ही में सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी जिस पर ऋतिक रोशन के कमेंट ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। सबा ने अपने आगामी प्रोजेक्ट मिनिमम के बारे में साझा किया जिस पर ऋतिक रोशन ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कमेंट किया। ऋतिक रोशन के इस कमेंट पर सबा ने वापस कमेंट करते हुए उन्हें Mon Amour कह दिया जिसका मतलब माय लव (My Love) होता है। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच होने वाली बातचीत ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या इन दोनों ने अब रोमांटिक तरीके से अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है या नहीं। 

End of Article