बिपाशा बसु की बंगाली रीति-रिवाज से हुई गोद भराई की रस्म, वाइब्रेंट पिंक साड़ी में गजब की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 11:22 PM IST

Bipasha Basu celebrates baby shower in Bengali style: हाल ही में अब बिपाशा बसु की गोद भराई की रस्म रखी गई। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Bipasha Basu baby shower: बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। वो और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में अब बिपाशा बसु की गोद भराई की रस्म रखी गई। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। बिपाशा ने गोद भराई की रस्म बंगाली तरीके से हुई। एक्ट्रेस ने वाइब्रेंट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। बिपाशा के मां ने पारंपरिक तरीके से एक्ट्रेस की नजर उतारी। बता दें कि बिपाशा और करण साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आए थे।इस फिल्म के अगले साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इतना ही नहीं बिपाशा, करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं।

End of Article