Bell Bottom: आठ घंटे काम, सबसे ज्यादा छुट्टियां, कैसे एक साल में इतनी फिल्में करते हैं अक्षय कुमार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2021, 09:13 PM IST

Akshay Kumar on Films: अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि वह कैसे फिल्म की शूटिंग और काम कर लेते हैं।

Akshay Kumar on bollywood: बॉलीवुड में पिछले एक साल से काम के लिए जूझ रही है। वहीं, अक्षय कुमार ने पिछले साल लॉकडाउन में पांच फिल्मों की शूटिंग खत्म कर दी है। अब अक्षय कुमार ने बाकी एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदार में घुसने के लिए महीनों का वक्त नहीं लगता है। अक्षय ने कहा, 'मैं उन एक्टर्स में से नहीं हो जिन्हें अपने किरदार में ढलने के लिए महीनों लगते हैं। एक फिल्म खत्म करो और दूसरे काम में लग जाओ। मैंने अभी रक्षाबंधन की शूटिंग खत्म की और सिंड्रेला की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं। इसके बाद राम सेतु की शूटिंग करुंगा। मैं दिन में अधिकतम आठ घंटे काम करता हूं और फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा छुट्टियां लेता हूं। अगर आपका काम आपका पैशन है तो एनर्जी अपने आप आ जाती है।' 

End of Article